Advertisement

कांग्रेस की विधायक को महिला कांस्टेबल ने थप्पड़ से दिया थप्पड़ का जवाब

हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस की महिला विधायक ने एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारना विधायक के लिए...
कांग्रेस की विधायक को महिला कांस्टेबल ने थप्पड़ से दिया थप्पड़ का जवाब

हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस की महिला विधायक ने एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारना विधायक के लिए महंगा पड़ गया। कांस्टेबल ने भी तत्काल थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दे दिया।


यह शर्मनाक घटना शिमला में उस वक्त हुई जब कांग्रेस विधायक आशा कुमारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए जा रहीं थी। इसी समय भीतर जाने को लेकर उनकी महिला कांस्टेबल से बहस होने लगी। इस पर आशा कुमारी ने आपा खो दिया और कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। उनके ऐसा करते ही महिला कांस्टेबल ने भी जवाबी कार्रवाई की। ऐसा होने के बाद आशा कुमारी हक्की-बक्की रह गईं।


घटना के बाद आशा शर्मा ने कहा कि उसने (महिला कांस्टेबल) मुझे गाली दी और धक्का दिया। उसे नियंत्रण में रहना चाहिए था। मैं उसकी मां की उम्र की हूं मगर मैं यह मानती हूं कि मुझे आपा नहीं खोना चाहिए था। मैं माफी मांगती हूं। आशा कुमारी ने डलहौजी विधानसभा से चुनाव में जीत हासिल की है। वह पंजाब कांग्रेस की प्रभारी भी हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष आज शिमला में पार्टी की हार की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं। इस दौरान वह राज्य के नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad