Advertisement

कांग्रेस का 'पंजा' केवल छीनना और लूटना जानता है, अब वे किस्मत के भरोसे हैं: एमपी के बैतूल में गरजे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिशों में लगे हैं।...
कांग्रेस का 'पंजा' केवल छीनना और लूटना जानता है, अब वे किस्मत के भरोसे हैं: एमपी के बैतूल में गरजे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिशों में लगे हैं। इस बीच एमपी के बैतूल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंजा केवल छीनना और लूटना जानता है। यह भी कहा कि कांग्रेस हार स्वीकार कर किस्मत के भरोसे बैठी है।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये चुनाव है मध्य प्रदेश के विकास को डबल रफ्तार देने का...ये चुनाव है कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार को फिर कभी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगाने देने का। कांग्रेस का पंजा छिनना जानता है, लूटना जानता है। आपका तो अनुभव है जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई। कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती है। पिछली बार कर्ज़ माफी का वादा सरकार बनने के 1.5 साल बाद तक भी पूरा नहीं कर पाए। लूटने में ही पड़े रहे।"

गौरतलब है कि 17 नवंबर को राज्य में एक ही चरण में सभी विधानसभा सीटोंपर वोटिंग होनी है। उन्होंने कहा, ''जैसे-जैसे 17 नवंबर करीब आ रहा है, कांग्रेस के दावों की पोल खुलती जा रही है। आज पूरे मध्य प्रदेश से हमें रिपोर्ट मिली कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और अब वह किस्मत के भरोसे बैठी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं के आत्मविश्वास पर हमला किया और कहा, "कांग्रेस के कुछ नेता घर बैठे हैं, उनका बाहर निकलने का मन ही नहीं हो रहा, कांग्रेस नेता पता नहीं लोगों से क्या कहेंगे। कांग्रेस ने मान लिया है कि उनके झूठे वादे मोदी की गारंटी के सामने टिक नहीं पाते।"

उन्होंने कहा, "वर्षों तक कांग्रेस आदिवासियों के वोट बटोरती रही, झूठ बोलकर वोट हासिल करती रही। कांग्रेस ने आदिवासियों को सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने कभी नहीं अपने वादे पूरे नहीं किए। सत्ता में आने से पहले कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद तक वे ऐसा नहीं कर सके। वे लूटने में लगे रहे। भाजपा आदिवासियों के हित को महत्व देती है और इसीलिए एक आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर हैं और देश का नेतृत्व कर रही हैं।''

बता दें कि आगामी 17 तारीख को राज्य में मतदान होगा। जबकि, नतीजा सभी पांच चुनावी राज्यों के लिए तीन दिसंबर को घोषित होंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad