Advertisement

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया विधायकों को दस-दस करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप, जारी किया वीडियो

गुजरात में तीन नवंबर को आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव से पहले रविवार को मुख्य विपक्षी दल...
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया विधायकों को दस-दस करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप, जारी किया वीडियो

गुजरात में तीन नवंबर को आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव से पहले रविवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने यहां कथित स्टिंग ऑपरेशन का विडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने इसके आठों विधायकों के इस्तीफ़े के लिए करोड़ो रुपए दिए थे। इस वीडियो में पूर्व सांसद सोमाभाई पटेल कांग्रेस के एक पार्षद को बताते नजर आ रहे हैं कि भाजपा ने दस-दस करोड़ रुपए से अधिक किसी को नहीं दिए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने पत्रकारों के समक्ष यह वीडियो जारी किया जिसमें कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने वाले एक विधायक सोमाभाई पटेल को कथित तौर पर दिखाया गया है। चावड़ा के अनुसार इसमें पटेल यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि इस्तीफ़ा देने के लिए उन्हें और अन्य कांग्रेस विधायकों को 10 करोड़ रुपए से कुछ कम रक़म मिली। उन्होंने इस सिलसिले में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा सांसद सह गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल का भी नाम लिया। चावड़ा ने कहा कि शाह और पाटिल के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।

वीडियो को बताया फर्जी

इस बीच कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ चुके पूर्व विधायक पटेल ने दावा किया कि यह विडियो फ़र्ज़ी है और वह इसको लेकर क़ानूनी कार्रवाई करेंगे। उधर, भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने आरोप लगाया कि उपचुनाव में हार निश्चित देख कर कांग्रेस ने यह शिगूफ़ा छोड़ा है।

कांग्रेस के आठ विधायकों ने दिया था इस्तीफा

ज्ञातव्य है कि इसी साल जून में गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर हुए चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफ़े दे दिए थे। इससे भाजपा को अपने तीसरे उम्मीदवार को जीतने में मदद मिली थी। इन्ही इस्तीफ़ों के कारण रिक्त हुई सीटों पर अब उपचुनाव हो रहा है। उनमें से पांच को अब भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी बनाया है। हालांकि श्री पटेल अब चुनाव नहीं लड़ रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad