Advertisement

कांग्रेस करेगी गोवा, मणिपुर और मेघालय में सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के बाद गोवा, मेघालय...
कांग्रेस करेगी गोवा, मणिपुर और मेघालय में सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के बाद गोवा, मेघालय और मणिपुर में भी इसी तरह की मांग की जाने लगी है। तीनों राज्यों के कांग्रेस के नेता  वहां के राज्यपालों से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गोवा में कांग्रेस के नेता राज्यपाल मृदुला सिन्हा से  आग्रह करेंगे कि कर्नाटक के आधार पर उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दिया जाए। कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने एचसीएन टीवी चैनल की उस खबर को रीट्वीट किया है जिसमें पार्टी के 16 विधायकों द्वारा सरकार बनाने का दावा करने के लिए राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलने की बात कही गई है।


समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, कांग्रेस के नेता यतीश नाइक ने कहा कि 2017 में उनकी पार्टी ने 17 सीटें जीतीं थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन राज्यपाल ने 13 सीटें जीतने वाली भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया उसी तरह से गोवा में भी राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।  


 एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि  गोवा के कांग्रेस प्रभारी चेला कुमार वहां जाएंगे। वे और कांग्रेस के अन्य नेता राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात करेंगे और अपनी मांग उनके सामने रखेगे। यदि जरूरत पड़ी तो विधायकों के परेड कराने की बात भी कही जा रही है।  

इसी तरह, मणिपुर और मेघायल में कांग्रेस ने इन राज्यों के राज्यपालों से मिलने के लिए समय मांगा है। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह ने कहा कि विधानभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। मगर हमें सरकार बनाने की मौका नहीं दिया गया। अब कर्नाटक की तरह हमें भी सरकार बनाने का मौका दिया जाए।


इसी तरह की मांग मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता मुकुल संगमा ने की है। यहां भी 21 सीटें जीत कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इन दोनों राज्यों में चुनाव के बाद भाजपा और उसके समर्थक दलों के गठजोड़ को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad