Advertisement

"कोरोना वायरस भी एक प्राणी, उसे भी जीने का अधिकार"- त्रिवेंद्र सिंह रावत, पहले CM तीरथ ने दिया था- गंगा मइया कुंभ कृपा' ज्ञान

ये बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दार्शनिक भी...

ये बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दार्शनिक भी हैं। इसका खुलासा आज उन्होंने खुद ही किया। त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं एक दार्शनिक बात करता हूं। को वायरस (कोरोना) भी एक प्राणी है और उसे भी जीने का अधिकार है। तू भी चल और हम भी चलते रहें। बस हमें अपनी चाल तेज करनी होगी।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कोरोना संकट के सवाल पर उन्होंने एक नया खुलासा किया। बोले, मैं अपना इलाज कराकर दिल्ली से लौटा तो मीडिया ने उन्होंने एक दार्शनिक बात की। मैंने कहा कि ये एक दार्शनिक बात है। ये को वायरस भी एक प्राणी है। हम भी एक प्राणी है। हम अपने आप तो ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। उसे (को वायरस) को भी जीने का अधिकार है।

हम लोग उसके पीछे पड़ गए तो वह बहुरूपिया हो गया है। रोज रूप बदल रहा है। मैं दार्शनिक बात करता हूं कि को वायरस को भी जीने का अधिकार है। हमें इससे दूरी बनाकर चलना होगा। उसका भी जीवन है। वो भी अपने जीने के लिए तमाम रूप बदल रहा है। ये दार्शनिक पक्ष है कि तू (को वायरस) भी चल और हम भी चलते रहें। हां, हमें अपनी चाल तेज करनी होगी। ताकि हम को वायरस से आगे निकल जाएं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad