Advertisement

महिलाओं को सलाह पर रार, ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और स्मृति ईरानी

महिलाओं को पुरुषों से चर्चा कर वोट देने की बात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय...
महिलाओं को सलाह पर रार, ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और स्मृति ईरानी

महिलाओं को पुरुषों से चर्चा कर वोट देने की बात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में जुबानी जंग तेज हो गई है। ईरानी के पलटवार के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा कि पूरे घर का वोट इसबार महिलाओं ने ही तय किया है।

सीएम केजरीवाल ने लिखा, 'स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।'

इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए।’

इस ट्वीट पर मचा विवाद

बता दें कि केजरीवाल ने वोट डालने के बाद भी महिलाओं से अपील की थी कि महिलाओं को ही घर चलाना होता है। कई बार वह कुछ वजहों से वोट नहीं डाल पाती हैं। उन्हें अपने घर के पुरुषों को किसे वोट देना है यह बताना चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सभी महिलाओं से खास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।”

स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

इसपर स्मृति ईरानी ने उन्हें घेर लिया था। इरानी ने लिखा था कि ‘आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? हैशटैग महिलाविरोधीकेजरीवाल।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad