Advertisement

प्रियंका गांधी पर बोले केजरीवाल, दिल्ली और यूपी में वह अपना समय बर्बाद कर रही हैं

लोकसभा चुनाव 2019 के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार...
प्रियंका गांधी पर बोले केजरीवाल, दिल्ली और यूपी में वह अपना समय बर्बाद कर रही हैं

लोकसभा चुनाव 2019 के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि वह दिल्ली में अपना समय बर्बाद कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी दिल्ली में अपना टाइम वेस्ट कर रही हैं। वो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं जातीं जहां बीजेपी से टक्कर है। दोनों भाई बहन बीजेपी को टक्कर देने क्यों नहीं जा रहे?’

मोदी सरकार पर साधा निशाना

केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बीते 2 साल में सीलिंग करवाकर लोगों के धंधे बंद करवाये। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘मोदी सरकार अब दिल्ली की कच्ची कॉलोनी तुड़वाने का प्लान बना चुकी है। मोदी सरकार कच्ची कॉलोनी तोड़कर बड़े बिल्डर को देना चाहती है। ये बहुत बड़ा घोटाला होगा। दिल्ली की 60-70 फीसदी आबादी इसी में रहती है।‘ उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले ये कुबूल किया है कि कच्ची कॉलोनी तोड़कर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाएंगे, लग्जरी फ्लैट बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अफसरों ने मुझे ये बताया है कि कुछ लोगों को फ्लैट दे देंगे बाकी को कुछ नहीं मिलेगा मगर मैं कहना चाहता हूं कि जब तक केजरीवाल जिंदा है किसी का घर टूटने नहीं दूंगा। आखिरी सांस तक आपका घर बचाऊंगा। अगर दिल्ली वाले हमको 7 सांसद देते हैं तो हम संसद में जाकर ये घर नहीं टूटने देंगे।

पीएम मोदी से पूछे तीन सवाल

पीएम मोदी की आज दिल्ली में रैली के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने तीन सवाल पूछे। आज दिल्ली में रैली करने आ रहे पीएम मोदी से अरविंद केजरीवाल ने तीन सवाल पूछे।

1. दिल्ली में सीलिंग क्यों करवाई, लोगों की दुकान क्यों बंद करवाई?

2. पिछली बार मोदी जी ने पूर्ण राज्य का वादा किया था, उस वादे से क्यों मुकरे?

3. मोदी जी के पाकिस्तान से क्या रिश्ते हैं। इमरान खान क्यों मोदी जी को दोबारा पीएम देखना चाहते हैं?

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad