Advertisement

दिल्ली कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम आप सरकार की नाकामियों को करेगी उजागर, अगले साल होने वाले एमसीडी चुनावों की बनाई रणनीति

दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया टीम आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित दोनो सरकारों की नाकामियों और विफलताओं...
दिल्ली कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम आप सरकार की नाकामियों को करेगी उजागर, अगले साल होने वाले एमसीडी चुनावों की बनाई रणनीति

दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया टीम आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित दोनो सरकारों की नाकामियों और विफलताओं को बूथ स्तर पर तक उजागर करेगी। यह फैसला गुरुवार को सोशल मीडिया की एक बैठक में लिया गया।

बैठक में आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की योजनाबद्ध रणनीति बनाने पर विचार किया गया जिसका नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया के चैयरमेन राहुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री मार्गदर्शक के रुप में मौजूद थे।

राहुल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का फोकस बूथ स्तर सोशल मीडिया टीम को सक्रिय करने पर अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों के भाजपा के निगम शासन में और 7 वर्षों के आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है। आज दिल्ली की बिगड़ती दूर्दशा दिल्लीवासियों से छिपी नही है। हमें सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों और भाजपा और आप पार्टी गलत नीतियों को उजागर करके लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम दोनो सरकारों की विफलताओं को बूथ स्तर पर उजागर करेगी।

आदर्श शास्त्री ने कहा कि कि दिल्ली कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों में सोशल मीडिया टीम को बूथ लेवल तक सक्रिय किया जाएगा। सोशल मीडिया चैयरमेन राहुल शर्मा के नेतृत्व में तकनीकि क्षेत्र से जुड़े युवाओं को जोड़कर टीम को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित तीनों दिल्ली नगर निगमों की नाकामियों को बूथ स्तर तक उजागर करेंगे ताकि इन दोनो निकम्मी सरकारों के कुप्रबंधन विफलताओं को दिल्ली के अंतिम मतदाता तक पहुंचाया जाएं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad