Advertisement
Home राजनीति राष्ट्रीय दल केजरीवाल ने सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर समर्थन के लिए खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा

केजरीवाल ने सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर समर्थन के लिए खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा

आउटलुक टीम - MAY 26 , 2023
केजरीवाल ने सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर समर्थन के लिए खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा
केजरीवाल ने सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर समर्थन के लिए खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा
आउटलुक टीम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश का विरोध करने के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है।

केन्द्र सरकार ने 19 मई को ‘दानिक्स’ कैडर के ‘ग्रुप-ए’ अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए ‘राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण’ गठित करने के उद्देश्य से एक अध्यादेश जारी किया था, जिसे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरुद्ध बताया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और राहुल गांधी जी से भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन हासिल करने और संघीय ढांचे पर हमले तथा मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात का वक्त मांगा है।’’

गौरतलब है कि अध्यादेश जारी किये जाने से महज एक सप्ताह पहले ही उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से

Advertisement
Advertisement