Advertisement

दिग्‍गी बोले, सोनिया-राहुल-प्रियंका एक साथ फूंक सकतेे हैंं कांग्रेस में जान

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ कहा है कि अगर कांग्रेस को दोबाराा जनता के बीीच दोबारा स्‍थापित करना हैै तो कांग्रेस अध्‍यक्ष साेनिया गांधी, उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एक साथ मैदान में उतरना होगा।
दिग्‍गी बोले, सोनिया-राहुल-प्रियंका एक साथ फूंक सकतेे हैंं कांग्रेस में जान

उत्‍तर प्रदेश चुनावों में बड़ी भूमिका को लेकर प्रियंका गांधी के नाम पर चर्चा के बीच दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका का एकजुट नेतृत्व ही कांग्रेस में नई जान फूंकेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह निश्चित है कि प्रियंका अगले साल की शुरूआत में होने जा रहे उत्तर प्रदेश चुनावों में बड़े स्तर पर प्रचार करेंगी, सिंह ने कहा कि वह रायबरेली और अमेठी में प्रचार करती ही हैं। अगर वह पूरे उत्तर प्रदेश और पूरे देश में प्रचार करती हैं तो हम बहुत खुश होंगे। यह पार्टी के मनोबल को बढ़ाने मेंं काफी मददगार होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह कांग्रेस के लिए पासा पलटने वाला साबित होगा, उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी, राहुल जी और प्रियंका जी के नेतृत्व में एकजुट प्रयास होंगे तो हमाारी कांग्रेस पार्टी में नई जान पड़ जाएगी। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के समय के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि यह उनकी निजी पसंद है, उन्हें समय के बारे में फैसला करना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार का जादू आज भी देश के जनमानस में कायम है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad