Advertisement

संजय सिंह के परिसरों पर ईडी का छापा: विपक्ष ने कहा, "आश्चर्य की बात नहीं, ये भाजपा का तानाशाही मॉडल है"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम...
संजय सिंह के परिसरों पर ईडी का छापा: विपक्ष ने कहा,

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे जाने के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। विपक्ष और पक्ष में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "यह दुखद है, लेकिन आश्चर्य की बात नहीं है। अब यह सिलसिला चुनाव तक जारी रहेगा। पीएम मोदी और अमित शाह ने 2024 चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी है। कल न्यूज़क्लिक और तमाम पत्रकारों पर छापा पड़ा, आज संजय सिंह पर।"

#WATCH | Delhi: On ED raids at the residence of AAP MP Sanjay Singh, RJD MP Manoj Jha says, "It is sad, but not surprising. Now this series will continue till the election. PM Modi and Amit Shah have made the formal announcement for the 2024 elections. Yesterday, a raid was on… pic.twitter.com/rG3kc6GoXE
— ANI (@ANI) October 4, 2023

सपा नेता घनश्याम तिवारी ने कहा, ''यह बीजेपी, पीएम मोदी, अमित शाह और अडानी का नया तानाशाही मॉडल है। संसद में सांसदों के माइक्रोफोन म्यूट कर दिए जाते हैं और सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है।"

इस मामले पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "ईडी ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में छापेमारी की है। सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके कट्टर ईमानदार नेता अब बेनकाब हो रहे हैं। हमने पहले दिन से कहा था कि उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। संजय सिंह का नाम पहले से ही चार्जशीट में था।"

#WATCH | Delhi: On ED raids at the residence of AAP MP Sanjay Singh, Delhi BJP president Virendraa Sachdeva says, "ED conducted raids in connection with the excise policy case. CM Arvind Kejriwal and his staunch honest leaders are being exposed now. We said from the first day… pic.twitter.com/668f9a1Xgj
— ANI (@ANI) October 4, 2023

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ''शराब घोटाला मामले में उनका नाम लगातार आ रहा था। दिनेश अरोड़ा ने भी अपने बयानों में कहा था कि संजय सिंह ही वो शख्स थे जिन्होंने मनीष सिसौदिया को घोटाले में शामिल दूसरे लोगों से मिलवाया था। शराब घोटाले में संजय सिंह की मुख्य भूमिका थी। यही कारण था कि वह हमेशा कहते थे कि ईडी मेरे घर पर भी छापा मारेगी। आप अपने भ्रष्टाचार के कारण खत्म हो रही है।"

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, '' कल पत्रकारों पर छापा पड़ा था...और आज सुबह संजय सिंह के घर पर छापा पड़ा। अब इस देश में विपक्ष की कोई जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में, केवल एक ही पक्ष होगा जो सत्ता में है वह भाजपा सरकार है। वे भारत गठबंधन को निशाना बना रहे हैं। ईडी और सीबीआई उनके घर पर छापेमारी कर रही है।"

#WATCH | On ED raids at the residence of AAP MP Sanjay Singh, Shiv Sena (UBT) leader Anand Dubey says, "There was a raid on journalists... And this morning there was a raid on Sanjay Singh's house. Now in this country, there's no need for the opposition... In a democracy, there… pic.twitter.com/8qEUDekHPe
— ANI (@ANI) October 4, 2023

गौरतलब है कि छपे के बाद अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए।

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसर सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी (आप) सांसद के आवास पहुंच गए। न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईडी की छापेमारी दिल्‍ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में हो रही है। ईडी 2020 दिल्‍ली एक्साइज पॉलिसी में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। आम आदमी पार्टी ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि 'पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।'

पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, 'यह सिर्फ पीएम (नरेंद्र) मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं पीएम मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ईडी-सीबीआई या किसी को भी भेजें।'

बेटे के आवास पर छापेमारी पर AAP सांसद संजय सिंह के पिता ने कहा, 'विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे... मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी...'

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल जेल में हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि उन्होंने किसी भी तरह का कोई घोटाला नहीं किया है। पार्टी कहती रही है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में चल रही जांच में आप नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसका कहना है कि अभी तक जांच एजेंसी को किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत नहीं होने की बात आप कर चुकी है।

आप सांसद संजय सिंह के घर ऐसे समय पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है, जब बुधवार को ही दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया की बेल पर सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई करनी है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad