Advertisement

भाजपा के दबाव में काम कर रहा है चुनाव आयोग: कुलदीप राठौर

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप...
भाजपा के दबाव में काम कर रहा है चुनाव आयोग: कुलदीप राठौर

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा के दबाब में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को जिस प्रकार से अस्त व्यस्त किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल कोरोना वेक्सीन बिहार में निशुल्क देने की घोषणा आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन बताया है।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के उस बयान को चुनावों को प्रभावित करने वाला बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना वेक्सीन पहले बिहार को ही दी जाएगी। पहले तो भाजपा देश को बताये कि कोरोना वेक्सीन केवल उन्हीं राज्यों को देगी जहां चुनाव हो रहें है। क्या देश के अन्य राज्यों के लोगों को यह वेक्सीन उपलब्ध नही करवाई जाएगी।

नड्डा के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश के लोगों से अन्याय तो कर ही रही है साथ में लोगों के अधिकारों का हनन भी किया जा  रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग को इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भाजपा पर आपराधिक मामला दर्ज कर कोई भी कानूनी प्रक्रिया अमल में लानी चाहिए।

राठौर ने कहा कि देश में जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है वह बहुत ही चिंता का विषय है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस बयान को पूरी तरह सत्य बताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आज देश मे लोकतंत्र खतरे में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लोगों पर मनमाने कानून थोपे जा रहें है। देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे गई है। केंद्र देश की समस्याओं पर न तो कोई चर्चा ही करता है और न ही कोई चिन्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सम्पतियों को जिस प्रकार से आज बेचा जा रहा है उससे भाजपा की व्यापारिक मानसिकता का साफ पता चलता है।  एक तरफ देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लिये 8600 करोड़ का उड़नखटोला खरीदा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad