Advertisement

राहुंल गांधी को मिला चंद्रबाबू नायडू का साथ, महागठबंधन में आने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले गैर-भाजपा दलों को एक मंच पर लाकर महागठबंधन खड़ा करने की कोशिशें जारी है।...
राहुंल गांधी को मिला चंद्रबाबू नायडू का साथ, महागठबंधन में आने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले गैर-भाजपा दलों को एक मंच पर लाकर महागठबंधन खड़ा करने की कोशिशें जारी है। गुरूवार को टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए कांग्रेस और टीडीपी मिलकर काम करेंगे। अब समय आ गया है कि सभी विपक्षी दलों को एक एकजुट होना होगा।

'विपक्ष को मिलकर करना होगा काम'

राहुल गांधी ने कहा कि सभी पुरानी बातों को भुलाकर लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए पहले हम एक साथ आएंगे, लीडरशिप की चर्चा बाद में होगी। अगर देश को बचाना है तो पूरे विपक्ष को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नायडू जी और हमारी बात हुई, हम सब मिलकर भाजपा को हराएंगे। भाजपा देश के संस्थानों और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ है इसमें कोई शक नहीं है। इसकी जांच हुई तो पता लग जाएगा कि पैसा कहां गया। 

भाजपा संस्थानों को खत्म कर रही है: नायडू

टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कई लोगों को हमारी पुरानी बातों से संदेह होगा लेकिन यकीन करिए देश की खातिर हम एक साथ आ रहे हैं। भाजपा के खिलाफ सभी पार्टियों को साथ लाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में 40 साल से हूं, मैंने अपने जीवन में ऐसी सरकार नहीं देखी जो तमाम संस्थानों को खत्म करने में जुटी है।

टीडीपी नेता ने कहा कि भविष्य के लिए हम सब मिलकर भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएंगे। कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी है, उसका साथ जरूरी है। जल्द ही सभी विपक्षी पार्टियों की दिल्ली में मीटिंग होगी। हमने दिल्ली में मुलाकात इसलिए की ताकि हम देश और लोकतंत्र को बचाने का एक प्लान बना सकें। देश को बचाना हमारा लक्ष्य है, इसलिए गैर-भाजपा दलों के नेताओं को साथ आना होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad