Advertisement

'मेहनती नेता, उत्कृष्ट प्रशासक की पहचान', पीएम मोदी ने अमित शाह को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्तूबर 1964 को हुआ था। इस खास...
'मेहनती नेता, उत्कृष्ट प्रशासक की पहचान', पीएम मोदी ने अमित शाह को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्तूबर 1964 को हुआ था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

पीएम मोदी ने सरकार के साथ ही बीजेपी के संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक मेहनती नेता बताया। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।''

'' भाजपा ने लिखा है, '' भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad