Advertisement

गुजरात चुनाव में इस बार चलेगा जनता बलः कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा का बाहुबल और धनबल नहीं बल्कि जनता का बल...
गुजरात चुनाव में इस बार चलेगा जनता बलः कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा का बाहुबल और धनबल नहीं बल्कि जनता का बल चलेगा। भाजपा हर षड़यंत्र के सहारे चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। भाजपा अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। भाजपा शासन में गरीब और अमीर की खाई और पटी है। साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी और इवांका ट्रंप के फलकनुमा पैलेस में रात्रिभोज पर भी सवाल उठाया है।

एक प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों से देश में मंदी छा गई और अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। भाजपा की नीतियों से अमीरों को फायदा हुआ है और गरीबों को नुकसान। गरीब और अमीर के बीच का फर्क बढ़ गया है। नोटबंदी से हर तबका परेशान हुआ है। इससे अडानी, अंबानी को ही फायदा हुआ है। देश के 57 अरबपतियों की आदमनी 70 फीसदी आबादी के बराबर है। लेकिन गुजरात की जनता भाजपा के धनबल और बाहुबल को समझ चुकी है और इन चुनावों में केवल जनता बल ही भाजपा को सबक सिखाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रमधानमंत्री देश के हैं और उनकी एक गरिमा है। पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने फलकनुमा पैलेस में भव्य रात्रिभोज में हिस्सा लिया। यह सीधे तौर पर प्रोटोकाल का उल्लंघन है। इवांका किसी देश की प्रमुख नहीं है। प्रधानमंत्री सात रेसकोर्स में भी उऩ्हें भोज दे सकते थे  लेकिन खुद वहां जाकर भोज में हिस्सा लेना देश की गरिमा को धक्का पहुंचाने वाला कदम है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad