Advertisement

कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम: रोज महंगाई बम फोड़ रही है सरकार, समाजवादी ने साधा बीजेपी पर निशाना

1 अप्रैल 2022 यानी से लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही देशभर में...
कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम: रोज महंगाई बम फोड़ रही है सरकार, समाजवादी ने साधा बीजेपी पर निशाना

1 अप्रैल 2022 यानी से लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही देशभर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से दिल्ली में 2253 रुपये का मिलेगा.। वहीं नेशनल हाईवे (एनएचएआई) पर टोल टैक्स को भी बढ़ा दिया है। आज से टोल टैक्स में करीब 10 से 12 प्रतिशत की बढ़त की गई है। बढ़ती महंगाई पर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह अपने एक ट्वीट में लिखा, "दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम। आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में ₹250 हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत। महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है डबल इंजन भाजपा सरकार।"

एक अन्य ट्वीट में समाजवादी मीडिया सेल ने लिखा, "व्यवसायिक सिलेंडर की मूल्यवृद्धि उन गरीब कमजोर और छात्रों, नौकरी, रोजगार, मजदूरी करने वाले लोगों के साथ भाजपा सरकार का अन्याय है जो घर से बाहर रहते हैं या किन्हीं कारणों वश घर पर भोजन नहीं खा पाते। अब ठेले ,खोमचे ,रेस्टोरेंट पर खाने के दाम बढ़ेंगे जिससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा!"

राहत की बात ये है कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पिछले 10 दिनों में 9 बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़नी शुरू हुई थी। इस दौरान 24 मार्च को दाम स्थिर रहे थे लेकिन इसके बाद से रोज तेल की कीमत बढ़ाई जा रही थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad