Advertisement

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का आरोप, केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, सीएम-एलजी को लिखी चिट्ठी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस...
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का आरोप, केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, सीएम-एलजी को लिखी चिट्ठी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गलत तरीके से लगाया जाता है।  केंद्रीय मंत्री पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को इस बाबत पत्र लिखा है।

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है जिसमें लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।

पटेल ने कहा कि जिस तरीके से बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।

हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं पीछे तिरंगा लगा होता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad