Advertisement

क्या मोदी कर रहे हैं मुसलमानों का ‘अंतरराष्ट्रीय तु‌ष्टिकरण्‍ा’-: अखिलेश यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया की हाल की यात्रा पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी (सपा)...
क्या मोदी कर रहे हैं मुसलमानों का ‘अंतरराष्ट्रीय तु‌ष्टिकरण्‍ा’-: अखिलेश यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया की हाल की यात्रा पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि क्या वजीर-ए-आजम का मुस्लिम देश का यह दौरा मुसलमान बिरादरी के ‘अंतरराष्ट्रीय तु‌ष्टिकरण्‍ा’ की कोशिश है।

अखिलेश ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि भाजपा सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में कहते हैं कि वह हिंदू हैं और ईद नहीं मनाते। प्रधानमंत्री मोदी रमजान के इस महीने में इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा से लौटे हैं। क्या यह मुसलमानों के ‘अंतरराष्ट्रीय तु‌ष्टिकरण्‍ा‘ की कोशिश है?

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा की थी। इंडोनेशिया में वह वहां के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ इस्तिकलाल मस्जिद भी गये थे और सम्मानस्वरूप दी गयी चादर ओढ़ी थी।

अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लोग इस पार्टी की वादाखिलाफी से नाराज हैं। अब जनता भी समझ गयी है कि ‘‘भूखे पेट ना भजन गोपाला।‘‘

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा से कहा कि वह अपने नेताओं को कोरी बयानबाजी करने से रोके। भाजपा को पराजय का सामना करना सीख लेना चाहिये, वरना उसे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम हजम नहीं होगा। तब सत्ता में विपक्ष की वापसी होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad