Advertisement

#MeToo कैंपेन पर बोले राहुल, महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से आएं पेश

#MeToo कैंपेन देशभर में जोर पकड़ रहा है। कैंपेन के तहत  कई बड़ी शख्सियतों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं।...
#MeToo कैंपेन पर बोले राहुल, महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से आएं पेश

#MeToo कैंपेन देशभर में जोर पकड़ रहा है। कैंपेन के तहत  कई बड़ी शख्सियतों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। रोजाना किसी बड़े नाम के खिलाफ महिलाएं सामने आ रही हैं और अपनी बात रख रही हैं। इस कैंपेन का समर्थन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि समय आ गया कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आएं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, 'समय आ गया है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आने का सलीका सीखें। मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं करने वालों के लिए अब जगह खत्म हो रही है। बदलाव लाने के लिए सच को तेज और स्पष्ट तौर पर कहने की जरूरत है।'

कई हस्तियों पर लग चुके हैं आरोप

इस कैंपेन में फिल्म, राजनीति और मीडिया जगत की कई हस्तियां आ चुकी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पर एक के बाद एक कई महिलाओं, पूर्व पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस इस मामले की जांच और अकबर के इस्तीफे की मांग कर रही है। भारत में यह अभियान तब चर्चित हुआ जब फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मशहूर ऐक्टर नाना पाटेकर पर यौन हमले का आरोप लगाया। जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, 'संस्कारी बाबू' के नाम से चर्चित आलोकनाथ पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad