Advertisement

जयराम ठाकुर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-शाह-राजनाथ मौजूद

बुधवार को हिमाचल में नई सरकार बन गई है। इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। मंडी...
जयराम ठाकुर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-शाह-राजनाथ मौजूद

बुधवार को हिमाचल में नई सरकार बन गई है। इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। मंडी के सिराज से ये उनकी लगातार पांचवी जीत रही है। जयराम हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष भी रहे और 2007 की धूमल सरकार में मंत्री भी थे। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होने पहुंचे हैं। जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट सदस्यों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये बनें मंत्री-

महेन्द्र सिंह

सुरेश भारद्वाज

अनिल शर्मा

सरवीन चौधरी

राम लाल मार्कंड

विपिन सिंह परमार

विरेन्द्र कंवर

विक्रम सिंह

गोविंद सिंह

राजीव सेजल

 

किशन कपूर

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को आए परिणामों में 68 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 44, कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। भाजपा ने जीत तो हासिल कर ली, लेकिन सीएम उम्मीदवार प्रेम सिंह धूमल चुनाव हार गए जिसके बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad