Advertisement

प्रियंका गांधी का पीएम से सवाल- मुझे बिना एफआईआर के हिरासत में रखा और किसानों को कुचलने वाला बाहर क्यों?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस नेता...
प्रियंका गांधी का पीएम से सवाल- मुझे बिना एफआईआर के हिरासत में रखा और किसानों को कुचलने वाला बाहर क्यों?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधीअभी भी हिरासत में है। प्रियंका ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर के उन्हें पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। जबकि किसानों को कुचल देने वाला व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ, क्यों?

प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से पूछा कि नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ, क्यों?

बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने को लेकर ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad