Advertisement

पीएम मोदी की यूपी-बिहार में जनसभा, तो आज कोलकाता में ममता-शाह होंगे आमने-सामने

छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के साथ अब तक कुल 482 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और...
पीएम मोदी की यूपी-बिहार में जनसभा, तो आज कोलकाता में ममता-शाह होंगे आमने-सामने

छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के साथ अब तक कुल 482 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण के लिए 59 सीटों पर मतदान है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी की लगातार रैलियां भी चल रही हैं। जबकि दूसरी ओर महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन, टीएमसी समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम के जरिए जनता को साधने में लगे हैं। लिहाजा आज पीएम मोदी कुल चार रैलियां करेंगे। आज वे बलिया, बक्सर, सासाराम और चंडीगढ़ में जनता को संबोधित करेंगे। तो वहीं, अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह सलेमपुर-बलिया में रैलियां करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश का मोर्चा संभालेंगे तो प्रियंका गांधी वाड्रा पंजाब में होंगी।

आज सबकी नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी होंगी क्योंकि यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने होंगे। बंगाल में आज अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वहां प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। अमित शाह कोलकाता में रोड शो करेंगे, इसके अलावा उनकी सभाएं भी होंगी। शाह का रोड शो आज शाम 4 बजे कोलकाता के धर्मतल्ला से विवेकानन्द के आवास तक होगा। रोड शो 7 किमी लंबा होगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज कोलकाता में ही सभाएं करेंगी। वहीं ममता बनर्जी भी यहां तीन रैलियां करेंगी। सोमवार को अमित शाह को जाधवपुर में हेलिकॉप्टर लैंड की परमिशन नहीं मिली थी।

मोदी की रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यूपी के बलिया में सुबह 11 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के लिए रैली करेंगे। दोपहर दो बजे वह सासाराम में छेदी पासवान के पक्ष में जनसभा करेंगे और फिर शाम लगभग छह बजे चंडीगढ़ में रैली करेंगे।

राहुल गांधी की रैलियां

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में रैलियां करेंगे। राज्य के नीमच, उज्जैन और खंडवा में उनकी रैलियां होंगी। प्रियंका गांधी भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां और रोड शो करेंगीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी के अलावे पंजाब के भटिंडा और गुरदासपुर में उनका कार्यक्रम आयोजित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad