Advertisement

मध्य प्रदेश उपचुनाव: मुंगावली भाजपा में बगावत के आसार

मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। मुंगावली से...
मध्य प्रदेश उपचुनाव: मुंगावली भाजपा में बगावत के आसार

मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। मुंगावली से बाईसाहब राव देशराज सिंह यादव और कोलारस से देवेन्द्र जैन के नाम की घोषणा भर किया जाना है। प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने एक-एक नाम का पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय समिति को भेज दिया है।

कोलारस और मुंगावली के जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस महेंद्र सिंह यादव और बृजेंद्र सिंह यादव के नाम पर पहले ही मुहर लगा चुकी है। कोलारस से महेंद्र सिंह यादव को और मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के उम्मीदवार है। मजेदार बात तो यह है कि मुंगावली में भाजपा की उम्मीदवार बाईसाहब यादव और कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव आपस में भाभी-देवर हैं।

आपको बता दें कि बाईसाहब यादव मुंगावली जिला पंचायत के अध्यक्ष और पूर्व विधायक देशराज सिंह यादव की पत्नी है। दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया और सिंधिया परिवार का खासा प्रभाव माना जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस बीच बाईसाहब यादव को उम्मीदवार बनाते ही मुंगावली में भाजपा में बगावत के सुर फूटने लगे हैं।

भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह ने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ‘मैं 6 फरवरी को अपना नामांकन भरूंगा,’ मलकीत सिंह ने मीडिया से कहा। वहीं भाजपा का कहना है कि कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पत्रकारों से कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता नाराज होगा तो उसे मना लिया जाएगा।

दोनों ही जगह 24 फरवरी को मतदान होना है। दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा प्रभाव है। चुनाव आयोग ने दोनों विधानसभा सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 को होगी। 30 जनवरी को यानी कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन श्‍ाुरू हो गया है

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad