Advertisement

मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना करने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में अपने दौरे में काकोरी में कहा था, "हमें आज़ादी मिले 70 साल हो गए हैं, लेकिन देश में कोई विकास नहीं हुआ है क्योंकि 60 साल से एक ही पार्टी सत्ता में रही।" शाह के इसी बयान पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है।
मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, "लोगों को कैसे मूर्ख बनाना है, ये कोई मोदी और अमित शाह से सीखे, वो इस कला में माहिर हैं।" उन्होंने लिखा, "अगर कांग्रेस ने पिछले 60 साल में कुछ नही किया होता तो मोदी कैसे फिर भारत के सुपरपावर होने का दावा कर रहे हैं।"

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए लिखा, "वसूली करने वाला और हत्या के मामले में अभियुक्त व्यक्ति विशाल स्वतंत्रता संग्राम और देश के निर्माण पर नेहरू-गांधी परिवार पर सवाल उठा रहा है।"

उत्तर प्रदेश चु्नावों को ध्यान में रखते हुए अमित शाह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ही देश को विकास की तरफ ले जा सकती है। अगर समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी जीते तो वो सिर्फ एक समुदाय के विकास के लिए काम करेंगे। लेकिन भाजपा जीतेगी तो वह सभी का ध्‍यान रखेगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad