Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में 3 उपमुख्यमंत्री पद मांग रहे मंत्रियों से कहा: सरकार पर ध्यान दें

कर्नाटक में तीन उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की कुछ मंत्रियों की मांग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में 3 उपमुख्यमंत्री पद मांग रहे मंत्रियों से कहा: सरकार पर ध्यान दें

कर्नाटक में तीन उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की कुछ मंत्रियों की मांग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब चुनाव नजदीक हों तो ऐसी मांगें नहीं होनी चाहिए।

खड़गे ने इस बात से इनकार करते हुए कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई मांग प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को लोगों की समस्याओं को दूर करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

राज्य में तीन उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति की मांग के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा, “यह सवाल मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से पूछें।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला अभी तक उनके पास नहीं आया है।

ऐसी मांग करने वाले नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए खड़गे ने कहा, ‘चुनाव के दौरान ऐसी अटकलें नहीं लगानी चाहिए। हमें सरकार के कामकाज, लोगों की समस्याओं और गारंटी के कार्यान्वयन पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया और शिवकुमार इन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जब तक हम अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, हमें ऐसी चीजों की चर्चा से परहेज करना चाहिए।’

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने राज्य में तीन उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति की मांग करते हुए हाल में कहा था कि इससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतने में मदद मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान का उदाहरण दिया जहां एक से अधिक उपमुख्यमंत्री हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad