Advertisement

मध्य प्रदेश: 'मोदी ने गिराई कमलनाथ सरकार', कांग्रेस ने मांगा जवाब

मध्यप्रदेश की सियासत में नया खुलासा हुआ है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माने तो राज्य की...
मध्य प्रदेश: 'मोदी ने गिराई कमलनाथ सरकार', कांग्रेस ने मांगा जवाब

मध्यप्रदेश की सियासत में नया खुलासा हुआ है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माने तो राज्य की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गिराई थी। अभी तक भाजपा सरकार गिराने में किसी भी भूमिका से इंकार करती रही है। कैलाश के बयान के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा है कि वे बताएं कि क्या मध्यप्रदेश की कमल नाथ सरकार को गिराने में उनका हाथ था।

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि, क्या मोदी जी अब बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार गिराने में उनका हाथ था? क्या मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के लिए कोरोना के लॉकडाउन करने में विलंब किया? यह बहुत ही गंभीर आरोप हैं मोदी जी जवाब दें।

इसके पहले भाजपा लगातार कहती रही है कि कांग्रेस सरकार स्वयं के बोझ से गिरी है,उसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर के किसान सम्मेलन में कहा था, पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं आप किसी को बताना मत, मैने आज तक किसी को नहीं बताई, पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं। कमल नाथ की सरकार गिराने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो नरेंद्र मोदी की थी, धर्मेंद्र प्रधान की नहीं थी।

इस बयान के बाद भाजपा पर कांग्रेसिंयों के बयानों के हमले शुरू हो गये है। उसी कड़ी में दिग्विजय सिंह ने यह सवाल किया है। हालांकि भाजपा की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad