Advertisement

राहुल का वार, मोदी विदेश यात्रा में उठाते हैं कॉरपोरेट के मामले

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने आज अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस के सम्मेलन में प्रधानमंत्री...
राहुल का वार, मोदी विदेश यात्रा में उठाते हैं कॉरपोरेट के मामले

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने आज अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जब विदेश जाते हैं तो केवल कॉरपोरेट और अरबपतियों के मामले उठाते हैं। लेकिन गलती से भारत की जल सीमा पार करने के कारण दूसरे देश की जेलों में बंद निरीह मछुआरों की बात नहीं करते।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मछुआरों को उनका हक नहीं दे रही है। केरोसिन और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से इन्हें मछली पकड़ने के लिए जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं पाकिस्तान और श्रीलंका की जेल में बंद भारतीय मछुआरों का मुद्दा भी केंद्र सरकार वहां की सरकारों के समक्ष नहीं उठा रही है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार विदेश जाते हैं पर इनसे जुड़े मुद्दों पर कहीं बात नहीं करते।

राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह अलग से मत्स्य पालन मंत्रालय का गठन करेगी और इसके लिए स्वतंत्र कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साधारण और गरीब मछुआरों को राजनीति की मुख्य धारा में शामिल करेगी।

मछुआरा कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन टीएन प्रथापन ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश, प्रवक्ता पीसी चाको आदि भी मौजूद थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad