Advertisement

भ्रष्टाचार के विरोध की बात करने वाले मोदी देते हैं भ्रष्टाचारियों को टिकटः राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर...
भ्रष्टाचार के विरोध की बात करने वाले मोदी देते हैं भ्रष्टाचारियों को टिकटः राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं ठीक उसके उल्टा काम करते हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी बात को भ्रष्टाचार के विरोध की करते हैं पर विडंबना है कि विधान सभा का टिकट घोटालों में लिप्त रेड्डी बंधुओं को देते हैं। उनका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा खोखला साबित हो गया है। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में जन्मे महापुरुष बसावन्ना ने कहा था व्यक्ति की कही बात उसकी पहचान है। उसकी बात पर जनता को विश्वास होना चाहिए लेकिन मोदी जी बातों में कोई विश्वास नहीं है। उऩ्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी जो भी करते हैं अपने 4-5 मित्रों के लिए करते हैं। उन उद्योगपति मित्रों का हजारों करोड़ का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों की कर्जा माफी पर मोदी जी ने एक शब्द नहीं बोला।

उन्होंने कहा कि मोदी जी राफेल घोटाले, नीरव मोदी मामले में इतने घबराए हुए हैं की संसद में आने से घबरा रहे हैं। अगर संसद में कांग्रेस को 15 मिनट बोलने को मिल जाए तो मोदी जी सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता भाजपा और मोदी के बहकावे में नहीं आने वाली है। यहां के लोग एक बार फिर कांग्रेस में विश्वास जताएंगे और हमारी पार्टी को विजयी बनाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad