Advertisement

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की हुई ताजपोशी, दोनों डिप्टी सीएम ने भी ग्रहण की शपथ

बीजेपी नेता मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता जगदीश देवड़ा और राजेंद्र...
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की हुई ताजपोशी, दोनों डिप्टी सीएम ने भी ग्रहण की शपथ

बीजेपी नेता मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी भोपाल में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर मौजूद थे।

राज्य भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की तैयारियों की थी। चौहान ने कहा था कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री होने के नाते यह देखना उनका कर्तव्य है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां की जाएं। 

गौरतलब है कि चौहान सरकार में मंत्री यादव (58) को सोमवार को एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। जबकि राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम चुना गया था।

सोमवार को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद, यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतीं और कांग्रेस को 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad