Advertisement

बहुत से भारतीय पुरुष महिलाओं को बराबर नहीं समझते, इसे बदलने की जरूरत: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कुरनुल में...
बहुत से भारतीय पुरुष महिलाओं को बराबर नहीं समझते, इसे बदलने की जरूरत: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कुरनुल में बच्चों के साथ मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात की। यहां छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'बहुत से भारतीय पुरुष महिलाओं को बराबरी की नजर से नहीं देखते हैं। यह बदलने की जरूरत नहीं है। मैं विश्वास करता हूं कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं और महिलाएं वो सब कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं।'

पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप की घटनाओं पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठा दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देश में एक बार फिर बेटियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मुद्दे पर चुप रहना अस्वीकार्य है।

राहुल ने लिखा कि ऐसी सरकार पर शर्म आती है जो देश की महिलाओं को असुरक्षित और खौफ में जीने के लिए रखती है। वहीं रेपिस्ट आसानी से घूम रहे हैं। रेवाड़ी मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को घेर रही है. इसको लेकर कई जगह प्रदर्शन भी किया गया.

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad