Advertisement

नकवी के बोल, ‘वंदे मातरम् ना गाने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता’

वंदे मातरम् पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि वंदे मातरम् गाना अपनी पसंद की बात है और जो लोग इसे गाने से इंकार कर रहे हैं उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता।
नकवी के बोल, ‘वंदे मातरम् ना गाने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता’

संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मुताबिक वंदे मातरम् गाना पूरी तरह किसी की अपनी पसंद है। उन्होंने कहा कि जो लोग गाना चाहते हैं वे गा सकते हैं और जो गाना नहीं चाहते वे ना गाएं। इसे नहीं गाना किसी को देशद्रोही नहीं बनाता।

पीटीआई के अनुासर नकवी ने कहा कि अगर कोई जानबूझकर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित राष्ट्र गीत का विरोध करता है तो यह भी सही नहीं है और देश के हित में नहीं है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद् में शुक्रवार को वंदे मातरम् गाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें भाजपा विधायकों ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी का जोरदार विरोध किया था। दरअसल आजमी राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को आवश्यक बनाने की मांग का विरोध कर रहे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad