Advertisement

मुजफ्फरनगर महापंचायत: अपनी ही सरकार को घेर बोले वरूण गांधी, "किसानों का दर्द समझें-उनसे बात करने की जरूरत"; शेयर किया वीडियो

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में आज रविवार 5...
मुजफ्फरनगर महापंचायत: अपनी ही सरकार को घेर बोले वरूण गांधी,

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में आज रविवार 5 सिंतबर को किसान महापंचायत जारी है। देशभर से सैकड़ों किसानों का सैलाब इसमें हिस्सा लेने पहुंचा है। अब इस महापंचायत पर भाजपा सांसद वरूण गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

सांसद वरुण गांधी ने महापंचायत का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हमें किसानों का दर्द समझना होगा। वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, "मुजफ्फरनगर में लाखों किसान आज प्रदर्शन में शामिल हुए। वे हमारे ही लोग हैं। हमें उनके साथ सम्मानपूर्वक रवैया अपनाते हुए बातचीत करने की जरूरत है। उनका दर्द समझने की जरूरत है। उनके दृष्टिकोण हमें जमीनी हालात समझने में मदद करते हैं।"

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, "ये महापंचायत पूरे देश में होगा। हमें देश बिकने से बचाना है। हमारी मांग रहेगी कि देश, किसान, व्यापार और युवा बचे।"

वरुण गांधी के बयान के बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर गांधी की तारीफ की है। चौधरी ने वरूण गांधी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "वरुण भाई ने जो कहा वह स्वागत योग्य है लेकिन खुर्जा (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी विधायक जो कह रहे हैं उसे भी देखिए। गंभीर जांच की आवश्यकता है। कम से कम विजेंद्र को अपनी आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। या फिर वह जो बयान दे रहे हैं उसे अपनी किसी विधानसभा में जाकर लोगों के बीच ही दोहरा दें।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad