Advertisement

अब सिद्धरमैया ने दी PM को चुनौती- 'येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों पर 15 मिनट बोलकर दिखाएं'

इस महीने की 12 तारीख को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब मुद्दों की जगह चुनौतियों ने ले ली है। ऐसा...
अब सिद्धरमैया ने दी PM को चुनौती- 'येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों पर 15 मिनट बोलकर दिखाएं'

इस महीने की 12 तारीख को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब मुद्दों की जगह चुनौतियों ने ले ली है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘15 मिनट की चुनौती’ की टिप्पणी के बाद अब कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

दरअसल मंगलवार को मोदी ने एक चुनावी रैली में राहुल पर कटाक्ष करते हुए उन्हें सिद्दारमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज से पढ़े बिना 15 मिनट के लिए ‘किसी भी भाषा में बोलने’ की चुनौती दी थी। जिसके  बाद मोदी की इस चुनौती पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है।

सिद्दारमैया ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से अब पीएम मोदी को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा,‘मैं आपको (मोदी) कर्नाटक की पूर्व बी.एस येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज से पढ़कर 15 मिनट तक बोलने की चुनौती देता हूं।’

राहुल ने हाल में कहा था कि यदि उन्हें भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों पर 15 मिनट के लिए उन्हें संसद में बोलने दिया जाता है तो प्रधानमंत्री 15 मिनट के लिए बैठ नहीं पाएंगे। राहुल के इस बयान पर मोदी ने यह प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद दोनों ही पार्टियों में चुनौतियों का खेल शुरू हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad