Advertisement

पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता दीपा मलिक भाजपा में शामिल

पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता दीपा मलिक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई। वह पैरालंपिक खेलों में पदक...
पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता दीपा मलिक भाजपा में शामिल

पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता दीपा मलिक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई। वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

हरियाणा के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनावों में हरियाणा में उम्मीदवार बना सकती है। दीपा ने कहा कि अब वह संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगी।

मेडल दिलाकर रचा इतिहास

हरियाणा की रहने वाली दीपा मलिक देश की पहली ऐसा एथलीट हैं जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में मेडल जीता है। उन्होंने 2016 में ये मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने जेवलिन इवेंट में पैरा एथलेटिक ग्रैंड में दुबई में 2018 में गोल्ड मेडल जीता था। 30 सितम्बर, 1970 को जन्मी दीपा मलिक अब भाजपा के लिए प्रचार प्रसार करेंगी। एशियाड समेत कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश के लिए मेडल जीतने की बदौलत दीपा को देश के सर्वश्रेष्ठ अर्जुन अवॉर्ड, पद्श्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।

सफलता के पीछे छिपा है बड़ा संघर्ष

पैरालंपिक मेडलिस्ट दीपा मलिक जिस समय ट्यूमर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही थी और घर में बिस्तर पर थी। उसी समय उनके पति कर्नल विक्रम सिंह कारगिल में देश के लिए जंग लड़ रहे थे। उस दौरान ही दीपा की स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी हुई और उनको 183 टांके लगे थे।

शारीरिक अक्षमताओं को दरकिनार कर दीपा मलिक ने खेल के माध्यम से देश को उस मुकाम पर पहुंचा दिया जिसके लिए आज पूरा भारत उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता है। गुरुग्राम में रहने वाली पैरालंपियन दीपा मलिक की इस सफलता के पीछे बड़ा संघर्ष छिपा है जिसमें उन्होंने साबित कर दिया कि अगर व्यक्ति दिल में अगर कुछ करने की ठान लें तो कोई भी बाधा उसे रोक नहीं सकती।

सामाजिक कार्यों में भी है रूचि

दीपा खेल में ही आगे नहीं है, वह वह सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लेखन भी करती हैं। गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कैंपेन चलाती है और सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। दीपा को लिखने का शौक है और वह अपनी बायोग्राफी से लेकर खिलाड़ियों के बारे में लिखती हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad