Advertisement

मध्य प्रदेश की मंत्री माया सिंह ने कहा, कांग्रेस को वोट देने वाले को कुछ नहीं मिलेगा

मध्य प्रदेश की मंत्री माया सिंह ने अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए...
मध्य प्रदेश की मंत्री माया सिंह ने कहा, कांग्रेस को वोट देने वाले को कुछ नहीं मिलेगा

मध्य प्रदेश की मंत्री माया सिंह ने अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी को वोट देंगे उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फूल (भाजपा) को वोट दिया उनके साथ सब कुछ सही है। आप लोगों ने हाथ (कांग्रेस) को वोट देकर गलती की। माया सिंह ने कहा कि इस बार आप भाजपा को वोट दें सभी को सब कुछ मिलेगा। अपना वोट खराब नहीं करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने फिर वही गलती की तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।


कुछ दिन पहले भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया ने भी इसी तरह का बयान दिया था। शिवपुरी में एक रैली में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भाजपा की योजना है और जो कांग्रेस को वोट देगा उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad