Advertisement

मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- इनका राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है इतिहास

पंजाब के गुरदासपुर की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- इनका राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है इतिहास

पंजाब के गुरदासपुर की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है। इन लोगों ने दंगों के आरोपियों को सीएम पद का पुरस्कार दिया। 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि एक परिवार के इशारे पर आरोपियों को ‘सज्जन’ बताकर फाइलें दबा दी गई थीं। कांग्रेस ने पहले देश को गरीबी हटाओ के नारे पर ठगा था, अब कर्जमाफी के नाम पर ठग रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए एक और वर्ष की शुरुआत पंजाब से कर रहा हूं। यहां से न्यू इंडिया के संकल्प का संचार होगा। गुरुनानक की 550वीं जयंती आने वाली है। उनके ध्य‍ेय वाक्य ‘कीर्ति करो, नाम जपो’ को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। हमने करोड़ों सिख भाइयों की आस्था को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया।

किसानों की कर्जमाफी दिखावा

उन्होंने कहा कि पंजाब की स्थिति कुछ अलग नहीं है। यहां भी किसानों की आंख में धूल झोंककर कांग्रेस सत्ता में आ गई। कर्जमाफी का झूठा वादा कर वोट हासिल कर लिया। कांग्रेस के लोगों ने संसद में खुद ही मान लिया है कि उन्होंने 1.5 साल में सिर्फ 3400 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। जिन गरीब किसानों ने कर्ज लिया था, उसे तो इसका लाभ ही नहीं मिला।

मोदी ने कहा कि पंजाब में रावी की धारा बहती थी, लेकिन किसान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते थे। पानी के लिए किसानों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। जैसे कांग्रेस ने देश को ‘गरीबी हटाओ’ के नारे के साथ ठगा था, उसी तरह वह अब देश को कर्जमाफी के नाम पर ठग रही है।

भारत का विज्ञान लोगों से जुड़ा है

इससे पहले मोदी ने जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्‌घाटन किया। मोदी ने कहा कि भारत का विज्ञान लोगों और जनता से जुड़ा है। जय जवान, जय किसान के बाद जय विज्ञान इसमें जुड़ा। मैं इसमें जय अनुसंधान भी जोड़ता हूं। हमारी सरकार ने अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत की। हमारे देश में ऐसे किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम भूमि है। उन्हें ऐसी तकनीक की जरूरत है, जिससे वे कम मेहनत से ज्यादा लाभ कमा सके। तमाम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल खेती में कैसे हो, इस पर हमें विचार करना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad