Advertisement

2019 की तैयारी, अमेठी दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस ने देश के सबसे बड़े सूबे में मिशन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
2019 की तैयारी, अमेठी दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस ने देश के सबसे बड़े सूबे में मिशन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनाव से पहले अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को मजबूत करने में लगे हैं। बुधवार से वह दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं। यह पहला मौका होगा जब रात्रि विश्राम के लिए वह कांग्रेस कार्यालय में बने गेस्ट हाउस में रुकेंगे।

राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह उस मुस्लिम किसान के घर भी जाएंगे जिसकी गेहूं खरीद केंद्र के बाहर मौत हो गई थी। इसके बहाने वह भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। खरीद केंद्र पर काल के गाल में समाए किसान के घर भाजपा का कोई प्रमुख नेता नहीं पहुंचा है।

यूपी में लोकसभा की 80  सीटें हैं। इसलिए भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए यूपी अहम है। भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल को 2014 के लोकसभा चुनाव में 73 सीट मिली थी। कांग्रेस केवल अमेठी व रायबरेली में ही जीत पाई थी। 2019  में दिल्ली पर राज करने के लिए यूपी को साधना जरूरी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad