Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन, पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन, पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

मोदी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, "आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।" 

कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी और कामना की कि राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति उनका अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।" 

उन्होंने कहा, "उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे।bहम उनके दीर्घ, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हैं।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बनर्जी ने लिखा, "भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु, अच्छा स्वास्थ्य और अपार खुशियां प्राप्त हों, तथा वह पूरे समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करती रहें।"

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और विपक्षी वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल अब्दुल नजीर ने राज्य के लोगों की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना खुशी और सौभाग्य की बात है। नजीर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "ईश्वर आपको अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लोगों और राष्ट्र की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करे।"

मुख्यमंत्री नायडू ने उनके लंबे, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना की और बुद्धिमता, गरिमा और सार्वजनिक कर्तव्य की गहरी भावना के साथ राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उनकी सराहना की। नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा कि वह शालीनता और लचीलेपन के साथ देश को प्रेरित करती रहती हैं।

इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशी और लंबी आयु की प्रार्थना की।

रेड्डी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके लिए निरंतर खुशियाँ, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा में अटूट शक्ति की कामना करता हूँ।"

गौरतलब है कि मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और उन्होंने 2022 में पदभार ग्रहण किया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad