Advertisement

मुरादाबाद की रैली में बोलीं प्रियंका गांधी- कांग्रेस पार्टी विकास के दम पर लड़ेगी चुनाव, सपा-बसपा पर भी साधा निशाना

यूपी के मुरादाबाद शहर में गुरुवार को एक रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया।...
मुरादाबाद की रैली में बोलीं प्रियंका गांधी- कांग्रेस पार्टी विकास के दम पर लड़ेगी चुनाव, सपा-बसपा पर भी साधा निशाना

यूपी के मुरादाबाद शहर में गुरुवार को एक रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। कांग्रेस विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी। 20 लाख रोजगार देंगे। हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग हब खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में मारे गए किसानों को कोई सम्मान नहीं दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता पर आधारित राजनीति होती है.उन्हें पता है कि चुनाव आएगा धर्म के नाम पर वोट मांगेगे और जीत के निकल जाएंगे। मैं कहती हूं कि विकास की बात नहीं होगी तब तक माफ़िया चलता रहेगा।यहां हर चीज़ में माफ़िया है। ये हालात आप बदलोगे कैसे? नेता मंच पर खड़े होकर फिज़ूल बातें करेगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी जवाबदेही नहीं है।इस चुनाव को कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर लड़ेगी। हम अपनी प्रतिज्ञाएं पूरी करेंगे।'

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सबका मेरे ससुराल में स्वागत है। ससुराल वालों मैं माफ़ी मांगती हूं कि मैं बहुत दिनों बाद आई हूं। आप लोगों ने मेरे परिवार का बहुत साथ दिया.मेरे ससुर बंटवारे के बाद यहां आए और अपना और अपने परिवार का भविष्य बनाया। मुरादाबाद को पीतल के लिए जाना जाता था। पहले इस शहर को विकसित करने की बात होती थी। पहले यहां लोन मिलता था, टैक्स माफ़ होता था। आज हालात कहां हैं। पहले 8000 करोड़ का निर्यात होता था वो घट गया है। 3 लाख लोगों का रोज़गार चला गया।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण व्यापारी बर्बाद हो गए। पहले नोटबंदी की आपसे बोला काला धन वापस आएगा। फिर जीएसटी लगाई गई। कारीगर की दिहाड़ी आधी हुई , डीज़ल महंगा हुआ। बिजली-डीजल और कच्चा माल महंगा हो गया. ब्याज पर सब्सिडी कम कर दी गई।

यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि टीईटी का पेपर आउट हुआ. ये पहली बार नहीं हुआ। 12 बार पेपर आउट हो चुका है। योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि नौकरी योग्य लोग नहीं हैं। हर तरफ नौजवान बेरोजगारी का शिकार हैं। जहां जाइए यही सवाल उठ रहा है। सीएम योगी से व्यापारी मिलना चाहते हैं, उनके पास समय नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता पर आधारित राजनीति होती है.उन्हें पता है कि चुनाव आएगा धर्म के नाम पर वोट मांगेगे और जीत के निकल जाएंगे। मैं कहती हूं कि विकास की बात नहीं होगी तब तक माफ़िया चलता रहेगा।यहां हर चीज़ में माफ़िया है। ये हालात आप बदलोगे कैसे? नेता मंच पर खड़े होकर फिज़ूल बातें करेगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी जवाबदेही नहीं है।इस चुनाव को कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर लड़ेगी। हम अपनी प्रतिज्ञाएं पूरी करेंगे।'

उन्होंने कहा कि  700 किसान शहीद हो गए. लेकिन पीएम मोदी ने दो मिनट भी उनके बारे में नहीं कहा। लखीमपुर में किसानों को कुचलकर मारा गया। किसान कह रहे हैं कि गृहराज्यमंत्री को हटाओ लेकिन वो लगातार मंच पर मिलते हैं। गन्ना किसानों का चार हजार करोड़ रुपये बकाया है पर पीएम मोदी ने आठ हजार करोड़ का जहाज खरीद लिया। 20 हजार करोड़ संसद के सुंदरीकरण के लिए खर्च किया जा रहा है, पर आपके लिए कुछ नहीं।

प्रियंका गांधी ने कहाकि लोग महंगाई से तड़प रहे हैं। महिलाओं का शोषण हो रहा है। उन्हें कुचला जा रहा है। प्रियंका गांधी ने चुनावी वादों का तीर भी लोगों की ओर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे और बिजली बिल हाफ होंगे। कोरोना काल का बकाया साफ किया जाएगा। हमारी सरकार आएगी तो कोई भी बीमारी हो दस लाख तक का इलाज सरकार मुफ्त में कराएगी। वृद्धा एवं विधवा पेंशन में हजार रुपये देंगे। आरक्षण नियमों को लागू करते हुए 40 फीसदी नौकरी महिलाओं को मिलेंगी।

प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव और बसपा चीफ मायावती पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, जनता ने सपा सरकार में जातिवाद और गुंडई, बसपा में लूट देखी। नया नारा है- आ रहे हैं अखिलेश। मैं पूछना चाहती हूं कि बिजनौर में नौजवान अनस और सुलेमान के मामले में क्या अखिलेश आए? लखीमपुर खीरी में नरसंहार के बाद अखिलेश यादव आए? सीएए-एनआरसी के समय क्या अखिलेश आए, तो चुनाव के समय अखिलेश यादव क्यों आए? पांच साल में कहां थे।

उन्होंने कहा कि दलितों पर हाथरस के फाफामऊ में दलितों की हत्या और बलात्कार हुआ, बसपा के नेता कहां थे? उन्होंने आवाज़ क्यों नहीं उठाई? क्योंकि सब सोचते हैं कि आपकी पीड़ा का उनकी राजनीति से कोई मतलब नहीं है। सब सोचते हैं कि जाति और संप्रदाय के नाम पर आपसे वोट ले लेंगे। ये सोच आपको बदलवानी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad