Advertisement

पंजाब: अपने सलाहकार के बयान पर घिरे सिद्धू, कश्मीर को बताया अलग देश, जानें और क्या कहा

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बयान के बाद एक बार...
पंजाब: अपने सलाहकार के बयान पर घिरे सिद्धू, कश्मीर को बताया अलग देश, जानें और क्या कहा

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बयान के बाद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मालविंदर ने अब कश्‍मीर पर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कश्‍मीर को अलग देश बताया है और कथित तौर पर कहा है कि भारत ने इस पर कब्‍जा कर रखा है। माली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने को भी सही बताया है।

माली ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है कि कश्मीर एक अलग देश है और भारत ने इस पर कब्जा कर रखा है।

कश्मीर पर माली के बयान के बाद राजनीतिक दलों ने सिद्धू को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने इस मामले में सिद्धू को सफाई देने को कहा है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि माली की इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट देशविरोधी है। बादल ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। देश विरोधी बयान देने पर माली के खिलाफ एफआइआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिद्धू को भी साफ करना चाहिए कि ऐसे लोगों को उन्होंने अपना सलाहकार क्यों नियुक्त किया जो देश को तोड़ने की बात करते हैं।

वहीं भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि क्या सिद्धू भी माली के बयान से इत्तेफाक रखते हैं? चूंकि माली सिद्धू के सलाहकार हैं, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि देश विरोधी बयान पर सिद्धू को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच कश्मीर मामले पर हमेशा संदिग्ध रही है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। सिद्धू के सलाहकार का यह बयान कि कश्मीर पर 1947 से भारत का कब्जा है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सिद्धू, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए चुग ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को फौरन अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad