Advertisement

चुनावी रणनीति बनाने आज गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के बूथ स्तरीय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान...
चुनावी रणनीति बनाने आज गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के बूथ स्तरीय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राहुल बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को भी संबोधित करेंगे और गुजरात के साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि गांधी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में कांग्रेस के 'बूथ योद्धाओं' के 'परिवर्तन संकल्प' सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वह बाद में साबरमती आश्रम जाएंगे जहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन महीने के लंबे अभियान की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी इस दौरान प्रचार करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी ने आखिरी बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था तब उन्होंने दाहोद शहर में आदिवासियों को संबोधित किया था। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बार वह आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे और इस तरह पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। गांधी की गुजरात यात्रा सात सितंबर को पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से दो दिन पहले हो रही है। 3,500 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा और लगभग 150 दिनों में पूरा होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad