Advertisement

गांधी जयंती पर राहुल गांधी का ट्वीट- ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, असत्य को सत्य से जीत लूंगा’

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल...
गांधी जयंती पर राहुल गांधी का ट्वीट- ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, असत्य को सत्य से जीत लूंगा’

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को रोक लिया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ग्रेटर नोएडा के पास गिरफ्तार किया गया, उनपर एफआईआर दर्ज की गई। इस सियासी ड्रामे के अगले ही दिन यानी आज अब राहुल गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर सरकार पर हमला बोला है। जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने असत्य के खिलाफ सभी कष्टों को सहने की कामना की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।"

बता दें कि बुधवार को हाथरस कांड को लेकर बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथरस के लिए रवाना हुए, लेकिन ग्रेटर नोएडा से आगे नहीं बढ़ सके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस दोनों नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ आई।

इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मुकदमा गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से ही दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेताओं पर धारा 144 का उल्लंघन करने तथा महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 188, और धारा 269, 270 के तहत दर्ज कराया गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad