Advertisement

राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में...
राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है, जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।

जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये विचाराधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी... एक तरफ गांधी जी दूसरी ओर गोडसे। राहुल ने कहा कि एक तरफ नफरत और हिंसा तो दूसरी ओर मोहब्बत, उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब लोगों से उनकी बात हुई सभी ने यही शिकायत की कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया। महाकाल लोक,  व्यापमं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में एमबीबीएस की सीटें बेची जा रही हैं। मध्य प्रदेश, भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना  है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें ओबीसी की भागीदारी 5% है तो क्या ओबीसी की आबादी 5% है?... देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। ओबीसी कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कानून आरएसएस वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं... मैं हिंदूस्तान के सभी ओबीसी से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है.. आप बताइए इन 90 अफसरों में ओबीसी कितने हैं?

जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है, जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया..."।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मध्य प्रदेश: शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, &quot;...मध्य प्रदेश हिंदूस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा… <a href="https://t.co/omrtME82rN">pic.twitter.com/omrtME82rN</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1708020978868216050?ref_src=twsrc%5Etfw">September 30, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा शासन के 18 वर्षों में 18,000 किसानों ने आत्महत्या की। राहुल ने पोलायकला में कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ गोड़से। एक तरफ नफरत और एक तरफ मोहब्बत है। यह लोग जहां जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है। इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। इस वजह से हमने यह सात जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad