Advertisement

कांग्रेस को मिलेगा राहुल की सोच का लाभः गहलोत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में संगठन और प्रशिक्षण का प्रभारी महासचिव नियुक्त किए गए अशोक गहलोत ने आज...
कांग्रेस को मिलेगा राहुल की सोच का लाभः गहलोत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में संगठन और प्रशिक्षण का प्रभारी महासचिव नियुक्त किए गए अशोक गहलोत ने आज कहा कि राहुल गांधी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं और उऩकी इस सोच का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने जोधपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का अतीत शानदार था, वर्तमान और भविष्य भी शानदार रहेगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी और कांग्रेस के बीच कुछ गैप हो गया है उसको हम भरेंगे और  युवा पीढ़ी को गांधी, नेहरू व पटेल के बारे में बताएंगे।


पार्टी में नई व बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत को बधाई दी। इन दौरान उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। गहलोत ने कहा कि वे राजस्थान से कभी दूर नहीं रहेंगे। खुद के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले भी दिल्ली गए थे। वहीं से मुख्यमंत्री बनकर आए। राजस्थान की सेवा के लिए वे हरदम तैयार हैं। प्रदेश में वे खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर राहुल गांधी से बात करेंगे।




गहलोत ने आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह संगठऩ पर्दे के पीछे रहकर राजनीति करता है। अगर राजनीति करनी ही है तो आरएसएस खुद चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर जनता तय कर देगी की किसकी विचारधारा सही है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी का संगठन और कार्यक्रम बूथ स्तर तक पहुंचे। इसलिए उनकी प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की होगी। कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इससे पूर्व गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उनके लिए सम्मान की बात है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को पूरा करेंगें। इसके लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार भी जताया।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad