Advertisement

पंजाब भाजपा में बदलाव, श्वेत मलिक होंगे प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक पर...
पंजाब भाजपा में बदलाव, श्वेत मलिक होंगे प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। अभी तक इस पद पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला थे।


विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं थीं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मजबूत चेहरा नहीं तलाश पा रही थी। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान सांपला से नाराज था। विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त के बाद नगर निगम चुनावों में भी पार्टी बेहतर नहीं कर पाई थी।

वैसे भी पंजाब में विजय सांपला को लेकर नाराजगी बढ़ रही थी। इसके चलते प्रदेश में पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई थी।एक धड़ा अकाली दल से गठबंधन तोड़ने या लोकसभा सीटों का समीकरण बदलने के पक्ष में है। दरअसल, भाजपा के अंदरूनी सर्वेक्षणों में पार्टी की हालत भी चिंताजनक दिखाई गई है। हालात को देखते हुए पार्टी ने अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह नेतृत्व परिवर्तन किया है। नए अध्यक्ष श्वेत मलिक ने 25 अप्रैल 2017 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी और एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad