Advertisement

मणिपुर हिंसा पर संजय राउत बोले- 'मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ, केंद्र ने क्या कदम उठाए'

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत एक बार फिर मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमलावर हुए।...
मणिपुर हिंसा पर संजय राउत बोले- 'मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ, केंद्र ने क्या कदम उठाए'

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत एक बार फिर मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमलावर हुए। उन्होंने पूछा कि अगर हिंसा प्री-प्लान है तो केंद्र सरकार, गृह  मंत्रालय, मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सब आपके हैं तो ये योजना बनाई किसने। इतना ही नहीं, राउत ने हिंसा के पीछे चीन का हाथ भी बताया।

राउत ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा के पीछे चीन का हाथ है। संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चीन के खिलाफ क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कहा कि 40 दिन से हिंसा चल रही है, लोगों का पलायन चल रहा है। लोग घर छोड़कर शिविरों में रह रहे है। इस सबको देखते हुए मणिपुर के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले दो महीनों से मणिपुर में हालात तनावपूर्ण हैं लोगों का पलायन चल रहा है, लोग अपना घर बार छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की। संजय राउत ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का समर्थन किया और कहा, 'राहुल गांधी मणिपुर गए हैं यह बड़ी बात है...प्रधानमंत्री क्यों नहीं गए? अमित शाह मणिपुर गए, लेकिन एक मीटिंग लेकर वापस चले गए। क्या उन्होंने वहां के पीड़ितों के साथ उनका दर्द बांटने का काम किया? जब ऐसा नहीं किया है तो अब जलन क्यों हो रही है? राहुल गांधी को जिस तरह मणिपुर में समर्थन मिला है उसके लिए मुख्यमंत्री सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है राहुल एजेंडा के साथ आए हो, लेकिन भाजपा का एजेंडा क्या है?

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> अगर मणिपुर की हिंसा पूर्व नियोजित है तो केंद्र सरकार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आपके हैं। यह (हिंसा) पूर्व नियोजित किसने की? मणिपुर की हिंसा में चीन का हाथ है। आपने चीन को क्या सबक सिखाया? राहुल गांधी गए हैं, वह बड़ी बात है। अमित शाह गए और एक बैठक लेकर चले गए... मणिपुर में… <a href="https://t.co/jxzK9o6pUn">pic.twitter.com/jxzK9o6pUn</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1675371162954760193?ref_src=twsrc%5Etfw">July 2, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad