Advertisement

सीताराम येचुरी दोबारा CPI (M) के महासचिव चुने गए

सीताराम येचुरी फिर एक बार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  के महासचिव बन गए हैं। हैदराबाद में जारी...
सीताराम येचुरी दोबारा CPI (M) के महासचिव चुने गए

सीताराम येचुरी फिर एक बार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  के महासचिव बन गए हैं। हैदराबाद में जारी पार्टी अधिवेशन में रविवार को उनको महासचिव चुने जाने का ऐलान किया गया।

इससे पहले उन्हें 19 अप्रैल 2015 को वे महासचिव के रूप में निर्वाचित किए गए थे। बता दें कि उनसे पहले 9 साल तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए प्रकाश करात महासचिव रहे थे। सीपीएम ने अपनी पार्टी कांग्रेस में 95 सदस्यीय केंद्रीय समिति भी चुनी।

गौरतलब है कि सीताराम येचुरी और प्रकाश करात के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। माना जाता है कि करात पार्टी के कमजोर होते आधार के बाद भी कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। जबकि येचुरी का मानना है कि भाजपा से मुकाबला के लिए उन्हें 'धर्मनिरपेक्ष दलों' के साथ आना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad