Advertisement

उत्तरी सर्बिया में आग लगने से छह लोगों की मौत

उत्तरी सर्बिया के एक शहर में शुक्रवार को सुबह आग लगने से चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने...
उत्तरी सर्बिया में आग लगने से छह लोगों की मौत

उत्तरी सर्बिया के एक शहर में शुक्रवार को सुबह आग लगने से चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्री इविका डेसिक ने बताया कि आग लगने की यह घटना राजधानी बेलग्राद से करीब 90 किलोमीटर (54 मील) उत्तर में नोवी साद में तड़के करीब तीन बजे की है।

डेसिक ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग की वजह चार्ज हो रहा इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। डेसिक ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र दो से सात वर्ष है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad