Advertisement

ओपी राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को करेंगे समर्थन

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ी हलचल देखने को मिली है। राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस...
ओपी राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को करेंगे समर्थन

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ी हलचल देखने को मिली है। राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उनकी पार्टी समर्थन करेगी।

राजभर ने कहा कि सीएम योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है।

इस दौरान राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी को बुला लेते हैं, लेकिन ओपी राजभर को न बुलाना। राज्यसभा चुनाव आया तो राज्यसभा जयंत चौधरी को दे देना, एमएलसी चुनाव में हमें न पूछना। उनकी तरफ से नजरअंदाज करने वाली चीजें हो रही हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है: SBSP के अध्यक्ष ओ.पी. राजभर, लखनऊ <a href="https://t.co/D3WKKb4KgX">pic.twitter.com/D3WKKb4KgX</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1547803258286407681?ref_src=twsrc%5Etfw">July 15, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad