Advertisement

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री होंगे, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम; पार्टी हाईकमान ने लगाई मुहर

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले मुख्यमंत्री होंगे।...
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री होंगे, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम; पार्टी हाईकमान ने लगाई मुहर

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बाद कहा कि निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे।

पार्टी ने कहा कि हमीरपुर जिले के नादौन से 58 वर्षीय विधायक सुक्ख को विधायक दल का नेता चुना गया है और वह रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार शाम हुई बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया।

कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य में 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुक्खू चार बार विधायक रह चुके हैं और उन्हें पार्टी नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेता और छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरोधी के रूप में जाना जाता था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad